बरेली के इज्जतनगर में मंगलवार तड़के एक मिठाई की दुकान में भीषण आग लग गई। आग के दौरान एलपीजी सिलिंडर भी फट गया। दमकल की छह गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
बरेली के इज्जतनगर इलाके में बैरियर वन चौकी नैनीताल रोड पर मंगलवार तड़के मिठाई की दुकान में भीषण आग लग गई। आग के दौरान मौके पर सिलिंडर भी फट गया। दमकल की छह गाड़ियों ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। आग की घटना से इलाके में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन
एफएसओ संजीव कुमार ने बताया कि एयरफोर्स गेट के पास पी कुमार नाम की मिठाई की दुकान व स्टोर में मंगलवार तड़के आग लग गई। दुकान से धुआं निकलने लगा। उस समय आसपास की दुकानें बंद थीं। स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं उठते देखा तो दमकल को सूचना दी।
टीम आने से पहले अंदर रखे एलपीजी के सिलिंडर भी आग की चपेट में आ गए। एक सिलिंडर जोरदार आवाज के साथ फट गया। तब आसपास घरों से भी लोग बाहर आ गए। थोड़ी देर में अग्निशमन टीम पहुंच गई। एक के बाद एक करके छह गाड़ियों से पानी डालकर आग को बुझाया गया।