फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक नकल की शिकायत पर दो कॉलेजों का रिजल्ट रुका

Sun, 19 Jun 2016 12:23 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सामूहिक नकल की शिकायत पर दो कॉलेजों का रिजल्ट रोक दिया गया। मामले की जांच कर प्रतिकुलपति प्रो. वीपी सिंह ने रिपोर्ट कुलसचिव डॉ. एसएल मौर्या को सौंप दी है। रिपोर्ट पर निर्णय लेने के बाद ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में सामूहिक नकल की शिकायतें तो बहुत आती हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होती है। लेकिन, जब सबूत पेश होते हैं तो गंभीरता से लेकर जांच भी कराई जाती है। विवेकानंद कॉलेज चांदपुर, फारुख असलम कॉलेज अमरोहा में छात्रों को खुलकर सामूहिक नकल की शिकायत हुई। इस शिकायत के बाद रिजल्ट रोक दिया गया है। बाकी के सभी कॉलेजों का रिजल्ट जारी हो चुका है, लेकिन इन दो कॉलेजों का रिजल्ट रोक दिया गया है। कॉलेज में सामूहिक नकल की शिकायत के साथ ही तमाम सबूत भी पेश किए गए थे। शिकायत के बाद प्रतिकुलपति प्रो. वीपी सिंह ने जांच की। जांच करने के बाद उन्होंने रिपोर्ट कुलसचिव डॉ. एसएल मौर्या को सौंप दी है। रिपोर्ट पर निर्णय लेने के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। प्रतिकुलपति प्रो. वीपी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट सौंपी जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें