फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क-दूरी सिर्फ जनता के लिए जरूरी.. मतदान प्रशिक्षण में टूट रहे नियम

विज्ञापन
मतदान कर्मियों ने भी प्रशिक्षण के दौरान नहीं किया सामाजिक दूरी का पालन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए संजय कम्युनिटी हॉल में चल रहा है मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण

बरेली। कोरोना के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए डीएम ने रात्रिकालीन कर्फ्यू की घोषणा कर दी है। मास्क न पहनने पर पुलिस लोगों के चालान काट रही है। उनसे जुर्माना भी वसूला जा रहा है, लेकिन संजय कम्युनिटी हाल में बिना सामाजिक दूरी का पालन कराए मतदान कार्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में रोजाना करीब तीन हजार कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एक तरफ तो राज्य निर्वाचन आयोग की सख्त गाइडलाइन है कि कोविड नियमों का हरहाल में पालन कराया जाए लेकिन कार्मिकों के प्रशिक्षण में कोविड नियमों की जमकर धज्ज्यिां उड़ाई जा रही हैं। संजय कम्युनिटी हाल में तीन पालियों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रत्येक पाली में एक हजार से अधिक कर्मचारी हिस्सा लेते हैं। सभी को एक साथ बैठाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान न तो शारीरिक दूरी का ही ख्याल रखा जा रहा है और न ही कर्मचारियों को मास्क लगाने के लिए कहा जा रहा है। ऐसे में यहां कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा सबसे अधिक है।
विज्ञापन

नोट- डीएम का बयान राजीव शुक्ला सर देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें