फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कार नहीं मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला, 6 पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। दहेज लोभियों ने दहेज में तीन लाख की नकदी व कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित ने पति सहित 6 ससुरालियों के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव बल्ली निवासी निशा पुत्री ओमप्रकाश ने रिपोर्ट में कहा है कि उसकी शादी थाना शीशगढ़ के गांव जोखनपुर निवासी उमेश कुमार के साथ दिसंबर 2022 में हुई थी। शादी के 8 माह बाद ससुरालियों ने तीन लाख की नकदी व कार की मांग कर मारपीट शुरू कर दी। 25 मई को उनके पिता रिश्तेदारों के साथ ससुराल आए तो उनको मारपीट कर भगा दिया गया। इसके बाद उन्हें भी घर से बेघर कर दिया गया।

पीड़ित महिला की तहरीर पर शीशगढ़ पुलिस ने पति उमेश कुमार, ससुर सेवाराम, सास सोमबती, ननद रजनी, सीमा और राजपाल सहित 6 के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन

विवाहिता को पीटकर किया बेघर, पति सहित पांच पर एफआईआर
मीरगंज। कस्बा शाही की एक विवाहिता को दहेज की खातिर पीटकर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कस्बा शाही के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने बताया कि उनका विवाह एक साल पूर्व कस्बा शाही के एक मोहल्ला निवासी के साथ हुआ था। उसके बाद ससुराली आए दिन दो लाख नकद लाने का दबाव बनाते थे। मना करने पर उनकी पिटाई की जाती थी।
उनके पति ने मां को धमकाकर अपने खाते में 37 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाकी रुपये की मांग करने लगे। 1 जून को देवर ने दुष्कर्म की कोशिश की। इसके बाद पति, सास सहित सभी ने मिलकर पीटा और घर से निकाल दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें