फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रंजिशन युवक के ऊपर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। खेत पर जा रहे एक युवक के ऊपर समुदाय विशेष के दो हमलावरों ने चाकू से गर्दन पर वार कर दिया और फरार हो गए।मौके पर पहुंची पीआरबी ने घायल को सीएचसी पर भिजवाया।
विज्ञापन

भोजीपुरा इलाके के गांव जटऊ पट्टी निवासी वीरेंद्र रविवार को दोपहर दो बजे पैदल खेत पर जा रहे थे। तभी गांव के दो युवक बाइक से आए और वीरेंद्र की गर्दन पर चाकू से हमला कर फरार हो गए। वीरेंद्र ने परिवार वालों को जानकारी दी। सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है, जहां घायल का उपचार चल रहा है।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा जगत सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। घायल के भाई सुरेश ने बताया कि दो दिन पूर्व अलीनगर निवासी दो युवकों से झगड़ा हो गया था। उन्हीं युवकों ने वीरेंद्र के ऊपर जानलेवा हमला किया है। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा जगत सिंह ने बताया कि घायल वीरेंद्र अब खतरे से बाहर हैं। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें