फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: तीन बेटियां पैदा होने पर विवाहिता को घर से निकाला, महिला बोली- पति-सास कहते एक वारिस नहीं दे सकती

Thu, 02 May 2024 11:23 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

21 नवंबर 2020 को रीता ने जब तीसरी पुत्री को जन्म दिया तो पति, सास व ससुर ने शारीरिक, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। ताना मारते हुए कहते थे कि एक वारिस नहीं दे सकती।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीसरी बार भी बेटी पैदा होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति और सास-ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

महिला थाने में दी गई तहरीर में बताया गया कि मितौली थाना क्षेत्र के दुबहा फार्म निवासी रीता की शादी में सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया। विवाह के बाद विदा होकर जब पुत्री ससुराल गई तो सीतापुर जनपद के करीमपुर पुरवा निवासी पति महेन्द्र कुमार, ससुर राधेश्याम पुत्र जगन्नाथ, सास सुनीता देवी पत्नी राधेश्याम दो लाख रुपये की मांग करने लगे।
विज्ञापन

21 नवंबर 2020 को रीता ने जब तीसरी पुत्री को जन्म दिया तो पति, सास व ससुर ने शारीरिक, मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए कहा कि जब तक वारिस नहीं दे सकतीं तो इस घर में तुम्हारी जगह नहीं। कई बार मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों से बात भी की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। कोई रास्ता न निकलते देख परिजनों ने महिला थाने में न्याय की गुहार लगाई। महिला थाना पुलिस ने मामले की तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें