फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दहेज की खातिर विवाहिता को घर से निकाला, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना पुलिस ने दहेज की खातिर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाले जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता हिना का आरोप है कि पांच साल पहले उसकी शादी देवचरा निवासी अजीम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति व ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। दहेज में बाइक व एक लाख की नकदी की मांग को लेकर उसकी पिटाई करते थे। दो महीने पहले ससुरालियों ने विवाहिता को आठ महीने की बेटी के साथ घर से पिटाई करके निकाल दिया। पुलिस ने पति अजीम, ससुर आजाद समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें