फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नवाचार से करें शिक्षण, विद्यार्थी बनेंगे कुशल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में नवाचार मेले का हुआ आयोजन
विज्ञापन


फरीदपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान फरीदपुर के प्रांगण में दो दिवसीय नवाचार मेले का आयोजन किया गया। शनिवार दूसरे दिन इसका शुभारंभ फरीदपुर विधायक प्रोफेसर डॉ. श्याम बिहारी लाल ने किया। उन्होंने कार्यक्रम में पुस्तकों का विमोचन किया। वहीं, नवाचार में मौजूद बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को विद्यार्थियों के प्रति अपनी निष्ठा एवं कर्तव्य का निर्वहन करने की सलाह दी।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि नवाचार से पढ़ाने के लिए नई तकनीकी मिलती है। शिक्षकों को नई तकनीकी का उपयोग करते हुए विद्यार्थियों को योग्य बनाना चाहिए। कार्यक्रम में फरीदपुर विधायक एवं एडी बेसिक अजीत कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस मौके पर डाइट प्राचार्य कल्पना सिंह, कार्यक्रम की प्रभारी सीनियर प्रवक्ता रोशनी सिंह, मनोज कुमार, प्रवक्ता श्रीकांत मिश्रा, दिनेश कुमार सिंह, सौरभ मिश्रा आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीति माहौर ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें