शीशगढ़। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने अपने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने, दहेज की मांग कर मारपीट करने व तीन तलाक देकर घर से निकालने का मामला दर्ज कराया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कस्बे के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति से उसका पांच वर्ष पूर्व निकाह हुआ था। शादी के कुछ समय बाद पति, सास, ससुर, नंद, जेठ आदि कम दहेज लाने को लेकर मारपीट करते थे और दहेज में कार की मांग करते थे। पीड़िता ने बताया कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व उन्होंने पुत्री को जन्म दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि लगभग एक हफ्ते पूर्व वह बुखार से पीड़ित थी। तभी पति इलाज कराने के बजाय अप्राकृतिक संबंध बनाया। उसके बाद दुपट्टे से गला दबाकर मारने का प्रयास किया गया। शोर सुनकर ससुराल पक्ष के लोगों ने जान से न मारकर तलाक देकर घर से निकालने को कहा। इसके बाद उसे बच्ची सहित घर से बेघर कर दिया गया। संवाद