सेंथल। गणेश उत्सव के सातवें दिन कस्बे के शिव शक्ति ग्रुप की ओर से गणेश विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। इसका आरंभ सुदामा मंदिर से हुआ। विधि विधान से पूजा-अर्चना, आरती, प्रसाद वितरण के बाद गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया, अगले बरस जल्दी आना के उद्घोष के साथ कस्बे के मुख्य मार्ग से होकर भक्त रामगंगा के लिए रवाना हुए। लोगों ने शोभायात्रा का बीच-बीच में स्वागत किया। इस दौरान भक्तों ने रंग-ग़ुलाल के साथ पुष्पों की होली खेली। इस दौरान राजा रस्तोगी, अभिषेक देवल, लेखराज मौर्य, पारस गुप्ता, सुनील कश्यप, अनिल गुप्ता, संजीव सक्सेना, निकेश सक्सेना, मुनीश जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद