फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के दौरान विवाहिता की हत्या: पति पर गहराया शक...पत्नी को दो गोली लगीं, लेकिन उसे खरोंच तक न आई, उठ रहे सवाल

Wed, 15 May 2024 11:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में लूट के दौरान विवाहिता की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने पति को भी पीटा। विवाहिता की हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Married woman shot dead - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मीरगंज में मंगलवार रात शीशगढ़-धनेटा रोड पर मायके से आ रही विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने पति को बंदूक की बट से पीटकर घायल कर दिया और विवाहिता के जेवर लूट लिए। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने रात में दुनका चौकी के पास तीन घंटे जाम लगाया। एसएसपी के आश्वासन पर लोगों ने जाम तो खोल दिया पर देर रात तक शव नहीं उठने दे रहे थे।
विज्ञापन


शाही के गांव बकैनिया वीरपुर निवासी राजकुमार की शादी एक साल पहले शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मलसाखेड़ा निवासी हेमलता से हुई थी। हेमलता (22) सुबह पति के साथ मायके आई थी। शाम 5:30 बजे राजकुमार बाइक से हेमलता को लेकर ससुराल से घर लौट रहे थे। बताते हैं कि दुनका से बकैनिया के कच्चे रास्ते पर पहुंचते ही पांच-छह बदमाशों ने राजकुमार को बंदूक की बट से ठोकर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

बदमाश राजकुमार को पीटने लगे तो हेमलता ने उनको बचाने की कोशिश की। तब बदमाशों ने उसे गोली मार दी। एक गोली सिर में और दूसरी सीने में लगने से हेमलता की मौके पर ही मौत हो गई। बदमाश उनके जेवर भी लूट ले गए। थोड़ी देर बाद राहगीरों ने हेमलता को पहचानकर उनके पिता हरीश कुमार को सूचना दी। 
विज्ञापन


दोनों गांवों के लोग जुट गए और शाम सात बजे दुनका चौकी के पास जाम लगा दिया। रात 10 बजे एसएसपी के आश्वासन पर जाम खोल दिया पर शव नहीं उठाने दे रहे थे। इधर, राजकुमार को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos

शक गहराया...पति से पूछताछ कर रहे अफसर
घटना में पत्नी के दो गोली लगने और पति का बाल भी बांका न होने से पुलिस घटना को अलग-अलग बिंदुओं के लिहाज से परख रही है। इसीलिए शहर के अस्पताल में भर्ती राजकुमार को मेडिकल परीक्षण के बाद सीधे मौके पर बुला लिया गया। राजकुमार से अधिकारियों ने अलग-अलग बात की।

रात में उसे शाही थाने लाया गया। वहां एक कमरे में राजकुमार और दूसरे में उसके ससुर हरीश कुमार से अधिकारी बात कर रहे थे। कई मोबाइल फोन भी सर्विलांस पर भी लगाए गए हैं। एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने बताया कि घटनाक्रम में कई झोल नजर आ रहे हैं। सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं।

शॉर्टकट से जाते हैं बाइक सवार
जिस रास्ते पर घटना हुई, वह बकैनिया वीरपुर जाने का शॉर्टकट है। दरअसल शीशगढ़-धनेटा मार्ग पर दुनका से आनंदपुर की ओर बढ़ने पर पेट्रोल पंप है। इसी के पास से बकैनिया गांव के लिए कच्चा व शॉर्टकट रास्ता है। इससे गांव की दूरी केवल दो किमी ही है। खेतों के बीच मिट्टी के संकरे रास्ते पर होकर अक्सर बाइक या साइकिल सवार ही गुजरते हैं।

सुनसान रास्ते पर पहले भी हो चुकीं घटनाएं
ग्रामीणों के मुताबिक इस रास्ते पर पहले भी घटनाएं होती रही हैं। इसी रामनवमी को बकैनिया निवासी हरिद्वारीलाल को लूट लिया गया था। पांच साल पहले इसी गांव के मुन्नालाल को लूटा गया था। वह भैंस बेचकर लौट रहे थे। बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्च झोंक दी थी और गोली मारकर 40 हजार रुपये लूट लिए थे। इस मामले में रिपोर्ट तो लिखी गई पर खुलासा नहीं हो सका।

 

पेट्रोल पंप से तो पीछे नहीं लगे बदमाश
घटना से पहले मोड़ पर स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक रोककर राजकुमार ने पेट्रोल डलवाया था। इसके बाद बाइक कच्चे रास्ते पर मोड़ दी थी। इस बात की जानकारी के बाद पुलिस ने पंप के सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए। अंदेशा जताया जा रहा है कि कहीं बदमाश पंप से तो दंपती के पीछे नहीं लग गए थे।
 

सुबह ही ससुराल से निकली थी हेमलता
हेमलता के पिता हरीश कुमार ने बताया कि बेटी सुबह ही पति के साथ ससुराल से निकली थी। पहले वह किरे की गौंटिया गांव में मौसी के घर गई थी। बाद में पूर्वाह्न 11 बजे अपने मायके पहुंची थी। दोनों से उन्होंने रुकने को कहा था पर राजकुमार ने रात में घर जाना जरूरी बताया और दोनों निकल गए। बताया जाता है कि हेमलता का मोबाइल फोन चार-पांच दिन पहले से खराब था।

 
विज्ञापन

इन सवालों के जवाब नहीं
  • पत्नी को दो गोलियां लगीं, पति को खरोंच तक नहीं।
  • पति बोला - मेरे मार रहे थे गोली पर पत्नी बीच में आ गई। ऐसे में जब पत्नी की पीठ से सीने में होकर गोली पार हुई है तो पति के कपड़ों पर खून की छींट न होना सवाल खड़े कर रहा है।
  • पति ने एक बयान दिया कि जब गोली मारी तो मैं नीचे बैठ गया, ऐसे में फिर बयानों में विरोधाभास झलक रहा है।
  • पत्नी का पर्स मौके पर मिला है, जबकि मोबाइल नहीं। पति के मुताबिक पत्नी का मोबाइल कुछ दिन से खराब हो गया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें