फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या कर रात में जलाया शव, पति समेत ससुरालवाले फरार

Mon, 10 Apr 2023 07:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के क्योलडिया क्षेत्र में एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। इसके बाद ससुराल वालों ने रात में ही उसका शव जला दिया। मृतका के भाई ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सुषमा देवी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराली वालों ने विवाहिता की हत्या कर रात में ही शव जला दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई ने अपने बहनोई समेत सात आरोपियों के खिलाफ थाना क्योलडिया में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ चमन सिंह चावड़ा ने मौका मुआयना कर ग्रामीणों से पूछताछ की। आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं।

विज्ञापन


जनपद पीलीभीत के थाना जहानाबाद के खेड़ा गांव निवासी मदनपाल ने अपनी बहन सुषमा का विवाह 11 वर्ष पूर्व थाना क्योलडिया क्षेत्र के गांव कुंवर तुलसी पट्टी निवासी हरीश कुमार के साथ किया था। विवाह के बाद में ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये मांगने लगे। जब रुपये देने में असमर्थता जताई तो सुषमा को प्रताड़ित किया जाने लगा। 

आठ अप्रैल की रात हुई घटना 

आरोप है कि आठ अप्रैल की रात हरीश कुमार, ससुर हेमराज, सास नत्थोदेवी, देवर रामू, देवरानी बबीता, किरन ने उसकी हत्या कर शव जला दिया। रविवार को ग्रामीणों ने सूचना दी कि सुषमा की हत्या कर दी गई है। मदनपाल ने परिजनों के साथ थाना क्योलडिया पहुंचकर तहरीर दी। इसके बाद सीओ चमन सिंह चावड़ा और थाना प्रभारी अजय कुमार शुक्ला ने गांव पहुंचकर जांच की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कर ली है।

विज्ञापन

पड़ोसियों को भी नहीं लगी भनक

पड़ोसियों ने दबी जुबान में बताया कि विवाहिता की हत्याकर रात में ही शव को जंगल में ले जाकर जला दिया। इसकी जानकारी ग्रामीणों को भी नहीं लगी। बताया कि सास-बहुओं में अक्सर विवाद होता रहता था। मृतका के दो बेटे पकंज और दीपक हैं।

नवाबगंज के सीओ चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी ससुराल वाले घर छोड़कर चले गए हैं। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें