भुता। थाना क्षेत्र के शेखापुर गांव में सोमवार को संदिग्ध हालात में दिन में विवाहिता की मौत हो गई। भुता पुलिस के अनुसार क्षेत्र के शेखापुर गांव निवासी जीतेंद्र की पत्नी गौरा देवी (23) की सोमवार को बीमारी के चलते मौत हो गई। विवाहिता के मायके वालों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। जीतेंद्र की शादी एक वर्ष पूर्व पीलीभीत के करेली थाना क्षेत्र के विलासपुर से हुई थी। शादी के एक वर्ष के बाद विवाहिता की मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल, मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। संवाद