फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
आंवला। कंचन का फाइल फोटो-स्वजन
विज्ञापन
मायके वालों के आने से पूर्व ससुराल में कोई नहीं मिला, पुलिस कर रही पड़ताल
विज्ञापन

आंवला। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना अलीगंज के बीबनी गांव के मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात उनको चकरपुर गांव के ग्रामीणों ने मोबाइल पर सूचना दी कि 29 वर्षीय कंचन ने फंदे पर लटक की जान दे दी है। मायके वालों के मौके पर पहुंचने से पहले ही ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए। शुक्रवार को कंचन के पिता पूरनलाल की ओर से पुुलिस को शिकायत की गई, तो मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीण से घटना के संबंध में पूछताछ की। मायके पक्ष का कहना था कि कंचन अक्सर मोबाइल पर ससुरालियों द्वारा दहेज को लेकर प्रताड़ित करने की सूचना देती थी। आरोप लगाया कि कंचन की गला दबा कर हत्या की गई है। कंचन को एक पांच साल की बेटी है, जो ननिहाल में रहती है।
विज्ञापन

वर्जन
मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपी पति अमित कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
- सिद्धार्थ सिंह, प्रभारी निरीक्षक, आंवला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें