फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विवाहिता की मौत, अस्पताल में शव छोड़कर भागे ससुराल वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हजियापुर में शनिवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वाले आए तो ससुराल वाले निजी अस्पताल के बाहर शव छोड़कर भाग गए। मृतका के भाई ने बहनोई समेत सात लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

हजियापुर निवासी शाहरुख ने बारादरी थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह को बताया कि उनकी बहन सना की शादी वर्ष 2023 में हजियापुर वारसी गली निवासी तौकीर से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले दहेज में ढाई लाख रुपये और लाने की मांग करने लगे। मना करने पर सना का उत्पीड़न करने लगे। पति तौकीर, ससुर कल्लू उर्फ मन्ने, सास बेवी, जेठ इमरान, मामू नवाब, गुड्डू पेंटर और खालू मुन्ना लगातार सना को धमकाते थे। सना के बेटे का जन्म मायके में हुआ। जन्म के बाद भी उसका खर्च मायके वालों ही उठा रहे थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष का रवैया नहीं बदला। दहेज की मांग बढ़ती गई।
परिजनों का आरोप है कि कई बार सना को जान से मारने की कोशिश की गई। शनिवार को फोन कॉल पर सूचना मिली कि सना ने फंदा लगा लिया है। उसे अस्पताल ले जा रहे हैं। जब शाहरुख व परिजन निजी अस्पताल पहुंचे तो सना का शव अस्पताल के बाहर पड़ा मिला। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि शाहरुख की ओर से सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमाॅर्टम में विसरा सुरक्षित किए जाने की जानकारी मिली है। इसे परीक्षण के लिए लैब भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें