फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विवाहिता की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने बेटी के ससुरालवालों पर प्रताड़ना कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर सदर बाजार थाना क्षेत्र के अंटा चौराहा निवासी राधेलाल ने थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि रविवार दोपहर पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि उनकी 32 वर्षीय बेटी नीतू की मौत हो गई है। राधेलाल का आरोप है कि नीतू के ससुरालवालों ने उसे प्रताड़ित कर मार डाला है।
पुलिस के मुताबिक, जब टीम पहुंची तो देखा कि नीतू का शव घर के बरामदे में रखा हुआ था। शव के गले पर रस्सी या दुपट्टे के निशान बने हुए थे। घर में मौजूद नीतू की 14 वर्षीय बेटी अनन्या उर्फ अर्शी ने पुलिस को बताया कि मां ने सुबह पांच से छह बजे के बीच गेट के ऊपर बने जंगले में दुपट्टे से फंदा लगा लिया था।
विज्ञापन

अनन्या ने बताया कि उसकी बुआ, चाचा सुरेंद्र और उसने मिलकर मां को नीचे उतारा। इसके बाद वे मां को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

-

15 साल पहले हुई थी शादी

मायके वालों ने बताया कि नीतू की शादी करीब 15 वर्ष पहले पुरुषोत्तम से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं, इनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल है। बड़ी बेटी अनन्या की उम्र 14 साल जबकि दूसरी बेटी कृतिका 11 वर्ष की है। उनका बेटा साहिल चार साल का है।

जांच में बीमारी की बात सामने आई इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने जांच की तो पता लगा कि नीतू काफी समय से बीमार थी। उसकी नजर भी कमजोर हो गई थी। पति ई-रिक्शा पर सब्जियां बेचता है। वह ई-रिक्शा लेकर मंडी गया था, तभी वह फंदे पर लटक गई। नीतू के पिता ने जब दामाद पर आरोप लगाया तो बड़ी बेटा अनन्या ने ही उन्हें झिड़क दिया। कहा कि पापा का इसमें कोई कसूर नहीं है, मम्मी परेशान थीं। एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया कि फिलहाल पुलिस के पास कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आई तो पोस्टमाॅर्टम व अन्य बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें