फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या करने का आरोप
विज्ञापन

देवरनियां। थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात एक विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुरालियों का कहना है कि विवाहिता ने खुद जहर खाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना देवरनियां के गांव बिहारीपुर निवासी भानू प्रताप की 45 वर्षीय पत्नी दुर्रोपता देवी का पति से आए-दिन मकान बनवाने को लेकर झगड़ा होता रहता है। पति शराब पीने का आदी है। बृहस्पतिवार दोपहर को भी दोनों में झगड़ा हुआ था। इसके बाद महिला की मौत की जानकारी मिलने पर गांव के प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को कब्जे में ले लिया, तब तक थाना शेरगढ़ के गांव कबरा नगरिया से विवाहिता के मायके वाले आ गए। मायके वालों ने ससुरालियों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया। हालांकि देर रात तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी। कार्यवाहक इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को झगड़े के बाद उठाया आत्मघाती कदम
ससुरालियों का कहना है कि पति से झगड़े के बाद शाम में दुर्रोपता देवी पास गांव गुनाह हट्टू गई। वहां से कीटनाशक सल्फास की डिब्बी लाकर खा ली। हालत बिगड़ने पर वह धौराटांडा स्थित एक निजी अस्पताल पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें