नवाबगंज फोटो 2 एसडीएम को ज्ञापन देते अधिवक्ता
नवाबगंज। कासगंज में महिला अधिवक्ता का अपहरण कर हत्या किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को तहसील के अधिवक्ता भड़क गए। उन्होंने इसकी निंदा करते हुए प्रदेश की राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मल्लिका नैन को सौंपा। साथ ही इस हत्या के विरोध में बृहस्पतिवार को हड़ताल पर रहे। दरअसल, कासगंज की महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर का तीन सितंबर को अपहरण कर हत्या कर दिया गया था। इसके बाद एडवोकेट प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी माजिद हुसैन जैदी की अध्यक्षता में बैठक हुई। वकीलों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर संगठन के सचिव दुष्यंत गंगवार, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार, पूर्व अध्यक्ष शिशुपाल सिंह गंगवार, सुधाकर लाल रस्तोगी, नूरी जैदी, ठाकुर दास आदि रहे। संवाद