फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विवाहिता ने दुपट्टे से फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना विवाहिता की सास ने डायल 112 पुलिस को दी। मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

घटना थाना क्षेत्र के कालीचरण मार्ग की है। शिवानी राठौर (22) की शादी अरविंद राठौर के साथ 29 मई 2023 को हुई थी। शादी के बाद से ही पति से अनबन थी। शादी के बाद पति से हमेशा अनबन होने की वजह से शिवानी आठ माह तक अपने मायके में रही। इस बीच लंबे समय तक न्यायालय में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा चला। इसके बाद दोनों के बीच समझौता करा दिया गया। तब से शिवानी ससुराल में आकर रह रही थी। शुक्रवार को पति सुबह घर से काम पर चला गया था। इसके बाद से शिवानी कमरे में ही थी। काफी देर तक बाहर नहीं आई। जिस पर सास कृष्णा ने कमरे में जाकर देखा तो, वह फंदे से लटकते हुए मिली। सास ने मामले की सूचना तुरंत डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों को मामले की जानकारी दी। मायके वालों ने पहुंचकर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पति-पत्नी में अनबन की बात सामने आई है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें