फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घरेलू कलह में विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान

Fri, 26 Apr 2024 05:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्योलड़िया। थाना क्षेत्र के गांव भदपुरा में विवाहिता तारादेवी (25) का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों का आरोप है कि घरेलू कलह से परेशान होकर बहन ने आत्महत्या की है। हालांकि, देर शाम तक उन्होंने कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी थी। ससुराली घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत के थाना जहानाबाद के गांव रम्पुरा मिश्र निवासी कमलेश ने बताया कि बहन तारादेवी की शादी उन्होंने सात साल पहले भदपुरा निवासी युवक से की थी। बहनोई हरियाणा में रहकर मजदूरी करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल में तारादेवी को प्रताड़ित किया जाता। वह पहले से मानसिक रूप से कमजोर थी। क्लेश की वजह से और तनाव में रहती।
बुधवार को परिवार के सभी सदस्य गेहूं की कटाई करने के लिए गए थे। इसी दौरान तारादेवी ने फंदे से लटककर जान दे दी। खेत से लौटकर परिजन जब घर आए तो उन्होंने फंदे से शव लटका देखा। सूचना पर मायके वाले भी पहुंच गए। गांव पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें