फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की जलकर मौत

Mon, 18 Sep 2023 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। सिमरा गांव में विवाहिता शबनम की संदिग्ध हालात में जलने की वजह से मौत हो गई। गांव पहुंचे मायके वालों ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस के गांव पहुंचने से पहले ही ससुराली फरार हो गए।
विज्ञापन


विवाहिता के भाई तसलीम अहमद ने पुलिस को बताया कि 10 साल पहले उन्होंने बहन की शादी की थी। बहनोई शराब पीने का आदी है। वह आए दिन नशे में बहन की पिटाई करता। शबनम पर मायके से दहेज लाने का दबाव भी बनाया जाता। कई बार शबनम से इसकी शिकायत की थी। रविवार को जलाकर उसकी हत्या कर दी गई। वहीं, विवाहिता के पति का कहना है कि उसका शबनम से झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद शबनम को खुद को कमरे में बंदकर आग लगा ली। दरवाजा तोड़कर बाहर निकालने के बाद तुरंत ही उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हत्या का आरोप गलत है। इंस्पेक्टर क्राइम गुडडू सिंह ने बताया कि विवाहिता के पिता इरशाद अली ने पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें