बहेड़ी। कम दहेज का ताना देकर ससुराली जनों द्वारा विवाहिता का शारीरिक उत्पीड़न किए जाने के मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला शाहगढ़ निवासी रूजमी के अनुसार, उसका निकाह पड़ोस के मोहल्ले ब्यौलिया निवासी कमर जमा के बेटे फुरकान के साथ पांच साल पहले हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज का ताना देकर शारीरिक प्रताड़ना देने लगे। कलह के बीच ही तीन साल पहले बेटे अरहान का जन्म हुआ पर सबका रवैया पहले के तरह ही रहा। सात अगस्त को पति ने मारपीट कर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह लोगों ने बचाया तो तीन तलाक कहकर बेटे घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति, ससुर, सास सन्नो व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद