फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन के बाद बेटी से कराया निकाह, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दूसरे समुदाय के परिवार ने युवक को बंधक बनाकर अपनी बेटी के साथ उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसका धर्म परिवर्तन कराकर उसके 14 लाख रुपये और आठ लाख रुपये के जेवर हड़प लिए और अपनी बेटी से उसका निकाह करा दिया। युवक के पिता ने किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

किला क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि कि उनका बेटा जनवरी 2023 में बाइक लेकर घर से ड्यूटी के लिए निकला था, लेकिन वह शाम तक घर वापस नहीं आया तो उन्होंने खोजबीन की। जानकारी की तो पता चला कि एक गांव निवासी दूसरे समुदाय के परिवार ने उसके बेटे को बंधक बनाकर अपनी बेटी के साथ अश्लील वीडियो बना लिया। आरोप है कि इन लोगों ने बेटे का धर्म परिवर्तन कराकर अपनी बेटी के साथ निकाह करा दिया। इन लोगों ने उससे 14 लाख रुपये और जेवर भी हड़प लिए। पीड़ित ने कई बार शिकायतें की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एडीजी से शिकायत कर बेटे को मुक्त कराने की गुहार लगाई थी। किला थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें