फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कार व नकदी की मांग को लेकर शादी तोड़ी, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। शादी में महंगी कार व नकदी की मांग में असमर्थता जताने पर वर पक्ष ने गोदभराई व तिलक की रस्म होने के बाद शादी से इन्कार कर दिया। मामले में कन्या पक्ष की ओर से नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

एक कस्बा निवासी ने कहा है कि उनकी बहन का विवाह नगला लीडर गांव थाना पाकबाड़ा, जिला मुरादाबाद निवासी ऋषभ सिंह के साथ तय हुआ था। फरवरी माह में गोदभराई व जून महीने में तिलक की रस्म भी हो गई। इसमें भारी भरकम राशि खर्च हुई। दोनों पक्षों की आपसी सहमति से आगामी नवंबर महीने में विवाह की तारीख भी तय हो चुकी थी। शादी की तैयारियों को लेकर बरातघर, हलवाई आदि के लिए मोटी रकम एडवांस भी दी जा चुकी है। इसी बीच वर पक्ष के लोगों ने शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी ऋषभ सिंह, संजीव कुमार सिंह, मिथलेश, वैभव सिंह, अनु, प्रिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें