फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर लिफ्टिंग: महिला वर्ग में बरेली, पुरुष में मेरठ प्रथम

Sun, 04 Aug 2024 05:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुलिस लाइन परिसर में चल रही प्रदेश स्तरीय भारोत्तोलन कलस्टर (भारोत्तोलन, योग व पावर लिफ्टिंग) प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के महिला वर्ग में बरेली जोन व पुरुष वर्ग में मेरठ जोन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, भारोत्तोलन चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में पीएसी पश्चिमी व महिला वर्ग में आगरा जोन ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन परिसर में चल रहीं पांच दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में 12 जोन के महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप महिला वर्ग में आगरा जोन ने दूसरा व लखनऊ जोन ने तीसरा स्थान पाया। वहीं, पुरुष वर्ग में पीएसी पश्चिमी जोन ने द्वितीय और बरेली जोन ने तृतीय स्थान हासिल किया।
वहीं, भारोत्तोलन चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में पीएसी पश्चिमी ने प्रथम, आगरा जोन ने दूसरा व पीएसी पूर्वी जोन ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया। महिला वर्ग में आगरा ने पहला, बरेली ने दूसरा व मेरठ ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

योगा चैंपियनशिप के अंतर्गत पुरुष वर्ग में पश्चिम जोन ने पहला, पूर्व जोन ने दूसरा व आगरा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस चैंपियनशिप के अंतर्गत महिला वर्ग में गोरखपुर जोन पहले, वाराणसी दूसरे व मेरठ तीसरे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिताओं के समापन पर एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा और एसएसपी अनुराग आर्य ने विजेताओं व उपविजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र व मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान एसपी ट्रैफिक शिवराज, आरआई हरप्रीत सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी जगदीश पाटनी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें