फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: होली पर 400 करोड़ के कारोबार से सतरंगी होगा बाजार, दुकानों पर उमड़ रही भीड़

Mon, 10 Mar 2025 03:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के सभी बाजार पूरी तरह से सजे हुए हैं। रविवार की तरह सोमवार को भी शहर के इन बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी है। कुतुबखाना में रंगों से लेकर पिचकारी, खाद्य पदार्थ तक की दुकानों पर लोग खरीदारी करते नजर आए।
विज्ञापन
दुकान पर खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में होली के रंगों से सराबोर बाजार ने व्यापारियों के चेहरे की रंगत बढ़ा दी है। ग्राहकों की भीड़ विभिन्न बाजारों में उमड़ रही है। इसी को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि 15 मार्च तक चलने वाले त्योहार के जश्न में करीब 400 करोड़ रुपये की बिक्री जिले में होगी। होली के बाद इस महीने के अंत में ईद को लेकर भी व्यापारी उत्साहित हैं। उन्होंने ग्राहकों की पसंद के अनुरूप उत्पाद सजा रखे हैं।

विज्ञापन


शहर में कुतुबखाना, श्यामगंज, सिविल लाइन, राजेंद्रनगर, डीडीपुरम, सुभाषनगर समेत अन्य सभी बाजार पूरी तरह से सजे हुए हैं। रविवार को शहर के इन बाजारों में ग्राहकों की भीड़ रही। कुतुबखाना में रंगों से लेकर पिचकारी, खाद्य पदार्थ तक की दुकानों पर लोग खरीदारी करते नजर आए। शहर के पॉश इलाके डीडीपुरम में भी ग्राहकों की भीड़ दिन भर लगी रही। दुकानों पर हर्बल रंग से लेकर, बच्चों के लिए तमाम तरह की पिचकारी, फायर गन, स्पाइडर मैन, वीर हनुमान आदि आए हुए हैं, जिन्हें लोग खरीद रहे हैं।

श्यामगंज में किराना की खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोग 
होली पर विभिन्न प्रकार के खानपान की चीजें बनाई जाती हैं। चूंकि श्यामगंज पूरे मंडल में किराना की सबसे बड़ी मंडी मानी जाती है, इसलिए यहां बरेली मंडल के अलावा आसपास के जिलों के लोग भी आते हैं। व्यापारी विपिन कुमार बताते हैं कि त्योहारी सीजन में बाजार में ग्राहकों की भीड़ पहुंच रही है। किनारा के सामान के दाम बढ़ने के बाद भी लोग खरीदारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि होली को लेकर बाजार में ग्राहकों की आमद बढ़ गई है। ग्राहक जमकर खरीदारी कर रहे हैं। ग्राहकों में खरीदारी करने की में क्षमता में वृद्धि हुई है। 

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि होली व ईद को देखते हुए व्यापारियों ने सभी आइटम की पूरी रेंज सजाई हुई हैं। ग्राहक भी खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस बार होली पर कारोबार अच्छा होने का अनुमान है। 

ईद पर होगा दोगुना काम 
व्यापारियों को मानना है कि होली के बाद ईद का त्योहार आएगा। ऐसे में ईद के लिए भी बाजार तैयार है। कुछ लोगों ने ईद की खरीदारी शुरु भी कर दी है। खासकर कपड़े की दुकानों पर कुर्ता पायजामा आदि की बिक्री शुरु हो गई है। बाजार में सूती कुर्ता के अलावा, जरी के कुर्ते, मुंबई स्टाइल कुर्ते आए हुए हैं, जिन्हें ग्राहक पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

इतने कारोबार की उम्मीद
  • कपड़े - 50 से 60 
  • रेडीमेड गारमेंट - 100 से 125
  • रंग, पिचकारी - 20 से 25
  • खोया - 40 से 45 
  • किराना - 80 से 85 
  • मेवा - 35 से 40 
  • अन्य व फुटकर सामान - 40 से 42 
  • कुल अनुमानित कारोबार - 350 से 425 के बीच 
  • नोट - सभी आंकड़े व्यापार मंडल के अनुसार करोड़ों रुपये में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें