फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर धनवर्षा: धनतेरस पर सोने की चमक से दमका बाजार, बरेली में 1000 करोड़ का कारोबार

Wed, 30 Oct 2024 03:55 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: दिवाली से पहले बरेली के बाजार में जमकर धनवर्षा हुई। धनतेरस के मौके पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। सराफा बाजार से लेकर रियल एस्टेट सेक्टर तक गुलजार रहा। एक अनुमान के मुताबिक धनतेरस पर बरेली में करीब 1000 करोड़ का कारोबार हुआ है। 
विज्ञापन
1 of 9
सिविल लाइंस स्थित शोरूम में सोने का हार देखती युवती - फोटो : अमर उजाला
बरेली में धनतेरस पर बाजार सोने की चमक से दमक उठा। मंगलवार सुबह से ही बाजार में उमड़ी ग्राहकों की भीड़ देर रात तक बनी रही। सराफा बाजार, वाहनों के अलावा रियल एस्टेट सेक्टर में भी खरीदारी हुई। जहां 500 से अधिक लोगों ने संपत्तियों की रजिस्ट्री कराई। इस दौरान धनतेरस पर 1000 करोड़ की खरीदारी हुई है। कारोबारी ग्राहकों की आवाजाही भांपते हुए बीते वर्ष से बेहतर कारोबार की उम्मीद जता रहे थे। मंगलवार को सुबह से ही खरीदारी का दौर शुरू हुआ। वाहन डीलर्स के शोरूम पर डिलीवरी के लिए भी कतार रही। 
विज्ञापन

2 of 9
बड़ा बाज़ार में खरीदारी को उमड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
देर रात तक हुई खरीदारी 
किराना बाजार में भीड़ के चलते जाम जैसे हालात रहे। इसके बाद शाम को लोग घरों से निकले और मान्यतानुसार सोने-चांदी के गहने, सिक्कों की खरीदारी में लगे। देर रात तक सराफा कारोबारियों के प्रतिष्ठान पर आवाजाही जारी रही। सके अलावा धनतेरस पर धातु को खरीदने की मान्यता के चलते बर्तन बाजार में खरीदारों की कतार लगी रही। इसके अलावा इलेक्टि्रकल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें भी जगमग रहीं। 
विज्ञापन

3 of 9
शोरूम पर गहने देखते ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
सोने के गहने और चांदी के सिक्कों की हुई बिक्री
धनतेरस पर उम्मीद के अनुसार सराफा बाजार में चमक बरकरार रही। दोपहर तक मोल-भाव और पूर्व में गहनों की बुक कराए गए गहनों की डिलीवरी लेने लोग पहुंचते रहे। कारोबारियों के मुताबिक सोने की खरीदारी में बढ़ती कीमतों का असर दिखा। गोल्ड क्वॉइन से ज्यादा हल्के गहनों में ईयरिंग, रिंग, नोज पिन, झुमके, कड़े, कंगन, चेन आदि की मांग ज्यादा रही। चांदी के सिक्कों समेत लक्ष्मी, गणेश की प्रतिमा खूब बिकी।

4 of 9
धनतेरस पर नई कार का पूजन करता परिवार - फोटो : अमर उजाला
वाहन डीलरों के शोरूम पर डिलीवरी की लगी कतार
शुभ-लाभ की कामना के साथ धनतेरस के लिए पूर्व में बुक कराए वाहनों की डिलीवरी लेने लोग शोरूम पर पहुंचते रहे। करीब 3000 बाइक और 600 कारों की डिलीवरी का अनुमान वाहन कारोबारियों ने जताई है। वाहनों की बिक्री का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि शहर के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर खरीदे गए वाहन के पूजन के लिए देर शाम तक आवाजाही जारी रही। 
विज्ञापन

5 of 9
बर्तनों की दुकान में उमड़ी - फोटो : अमर उजाला
ग्राहकों की कतार से खनकता रहा बर्तनों का बाजार
आलमगिरीगंज, सिविल लाइंस, प्रेमनगर समेत में स्थित बर्तन कारोबारियों के यहां सुबह दोपहर से शुरू हुआ ग्राहकों के पहुंचने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। गृहस्थी संबंधी गैस स्टोव, कुकर, नॉन स्टिक समेत परंपरागत फूल और तांबे के बर्तन खरीदे। इलेक्ट्रॉनिक बाजार में मोबाइल, लैपटॉप, हीटर, गीजर, ब्लोअर, टीवी, वॉशिंग मशीन समेत ऑफ सीजन के चलते फ्रिज की भी खरीदारी की। 
विज्ञापन

6 of 9
खील-खिलौने खरीदते लोग - फोटो : अमर उजाला
मिठाइयों की बिक्री से बाजार का मुंह मीठा
मिठाइयों की दुकान पर भी ग्राहकों की कतार रही। दिवाली की शुभकामनाएं देते आकर्षक गिफ्ट पैक समेत विभिन्न तरह की मिठाइयों की जमकर बिक्री हुई। कारोबारियों ने बीते वर्ष से करीब 25 फीसदी ज्यादा मिठाईयों और उससे जुड़े अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री का अनुमान जताया है। दूसरी ओर श्यामगंज किराना बाजार में झाडू, लक्ष्मी-गणेश की मिट्टी की मूर्ति, खील, बताशे खरीदे गए।
विज्ञापन

7 of 9
शोरूम पर गहने देखते लोग - फोटो : अमर उजाला
सराफा कारोबार उम्मीद से बेहतर रहा। बढ़ती कीमतों के बावजूद सोने के गहनों की मांग खूब रही। लोगों ने मनपसंद गहने खरीदे। - मोहित आनंद, हरसहायमल ज्वेलर्स
शुभ मुहूर्त में परंपरा के साथ ही अगले माह से शुरू हो रहे सहालग के लिए भी लोगों ने गहने खरीदे। जिससे बाजार में उछाल रहा। - सुबोध अग्रवाल, मॉडर्न ज्वेलर्स
बढ़ती कीमत से सोना अब सुरक्षित निवेश का विकल्प भी बन गया है। दूसरी ओर सहालग का असर भी बाजार पर है। लिहाजा कारोबार बढ़ा। - अरविंद अग्रवाल, रंगीलाल सराफ

8 of 9
शोरूम पर वाशिंग मशीन देखते लोग - फोटो : अमर उजाला
कहां कितना कारोबार
सेक्टर      - कारोबार (करोड़ रुपये में)
सराफा    - 325
वाहन    - 230
इलेक्ट्रॉनिक्स -   70
किराना    - 50
कपड़ा    - 40
मिठाई    - 50
पटाखे    - 10
रियल एस्टेट -   300
पूजन आदि   - 02
नोट : खरीदारी के अनुमानित आंकड़े उप्र उद्योग व्यापार मंडल के अनुसार।
 
विज्ञापन

9 of 9
रजिस्ट्री कार्यालय पर बैनामा करवाने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
निबंधन कार्यालय में पांच सौ से ज्यादा बैनामे
दिवाली पर सदर निबंधन कार्यालय समेत तहसील स्तर के कार्यालयों में स्लॉट फुल रहे।  एआईजी स्टांप तेज सिंह यादव के मुताबिक करीब पांच सौ से ज्यादा बैनामा 24 घंटे में हुआ। सटीक आकलन सभी कार्यालयों से संकलित रिपोर्ट मिलने पर पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें