सोने-चांदी के भाव बढ़े, फिर भी 25 करोड़ का हुआ कारोबार
बीते माह सोने के भाव प्रति दस ग्राम करीब पांच हजार और चांदी के भाव प्रति किलो करीब सात हजार रुपये बढ़ गए थे। बावजूद इसके नवरात्र में सराफा कारोबार भी जोरों पर रहा। सराफा कारोबारी उदित गोयल के मुताबिक भविष्य में भी भाव और बढ़ने की संभावना के चलते बाजार में ग्राहक पहुंचे। बजट के अनुसार खरीदारी की।
फल, किराना, पूजन सामग्री पर 10 करोड़ खर्च
किराना कारोबारी मनोज मूलचंदानी के मुताबिक मां के पूजन के लिए मेवे, फल, पूजन सामग्री की की अच्छी बिक्री हुई। अष्टमी और नवमी पर कन्या जिमाने के लिए किराना, सब्जी, फल समेत गिफ्ट के सामान, स्टेशनरी, कपड़े और बर्तन की भी बिक्री देर शाम तक जारी रही।