फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड फ्लैक मार्केट में होल्ड

Thu, 19 Mar 2015 01:46 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले महीने से गोल्ड फ्लैक ब्रांड बाजार में होल्ड है। क्लासिक का एक ही ब्रांड सप्लाई किया जा रहा है। यूं कंपनी ने लगभग सभी ब्रांडों की सप्लाई कम कर दी है। इसलिए इन पर खुलेआम 10 से 20 प्रतिशत तक ओवर रेटिंग चल रही है। प्रशासन और बाट-माप विभाग फिलहाल इससे बेखबर है और ग्राहकों की धड़ल्ले से जेब कट रही है।
विज्ञापन

हर साल की तरह इस बार भी केंद्रीय बजट आने से पहले सिगरेट पर मनमानी वसूली हो रही है। माना जा रहा था कि नई केंद्रीय सरकार इस पर अंकुश लगाएगी लेकिन कुछ नहीं हुआ। दुकानदारों ने फरवरी में आम बजट आने से दो सप्ताह पहले ही सिगरेट पर ओवररेटिंग शुरू कर दी। चूंकि सिगरेट बाजार में आईटीसी उत्पादों का ही कब्जा है इसलिए कंपनी फ्रेंचाइची भी एक है। इसलिए पूरे बाजार में सिगरेट की सप्लाई इसी फ्रेंचाइजी से होती है। सिर्फ कमांडर सिगरेट ही प्रिंट रेट पर मिल रही है।

इस कदर ओवर रेटिंग

सिगरेट            प्रिंट रेट        वसूली
इंडिया किंग        240        255
क्लासिक            190    210
गोल्ड फ्लैक        90        105
विल्स                69            75
कैप्सटन            47            50
गोल्ड फ्लैक        68            75

सिगरेट पैकेट पर प्रिंट रेट से ज्यादा कीमत वसूलने पर कार्रवाई होगी। बाट-माप विभाग दो दिन में छापामार कार्रवाई शुरू करेगा। -स्वाति कौशिक, उप नियंत्रक बाट-माप
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं अभी बैंकाक में हूृं, आने पर देखूंगा। एजेंसी से सिगरेट सही रेट पर ही बेची जाती है। - कपिल अग्रवाल, फ्रेंचाइची आईटीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें