संशोधन के लिए भी दी जा रही तारीख
रिंकू राठौर ने बताया कि आधार कार्ड में पता बदलवाने के लिए यहां आया हूं, लेकिन मशीन खराब है। मशीन ठीक होने पर ही तारीख दी जाएगी, ऐसा कहा जा रहा है। बेटी का भी आधार का बनवाना है, इसके लिए 15 मार्च की तारीख दी गई है।
राहुल ने बताया कि भांजी के स्कूल में आधार कार्ड मांगे जा रहे हैं। बार-बार स्कूल से फोन पर मेसेज आ रहे हैं, लेकिन यहां आने पर मार्च की तारीख दी गई है। ऐसे में स्कूल वालों को समझाना मुश्किल हो रहा है।
सीनियर पोस्टमास्टर ईषम सिंह ने बताया कि प्रधान डाकघर में स्थिति सामान्य है। उप डाकघरों में सर्वर की समस्या हो जाती है। इस संबंध में वरिष्ठ डाक अधीक्षक ही जानकारी दे पाएंगे।