फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई ट्रेनें सहारनपुर, लक्सर, नजीबाबाद होकर नहीं जाएंगी

Sat, 17 Nov 2018 05:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों के मार्ग में अगली सूचना तक के लिए परिवर्तन किया है, जिसके चलते कई महत्वपूर्ण गाड़ियां सहारनपुर, नजीबाबाद, लक्सर होते हुए अंबाला कैंट नहीं जाएंगी।

विज्ञापन


रेलवे के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (15903) का मार्ग आज से बदल गया है। अब यह ट्रेन सहारनपुर न जाकर वाया मुरादाबाद-गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन-पानीपत जंक्शन होते हुए अंबाला कैंट आएगी-जाएगी।

17 नवंबर से सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस (15209) वाया मुरादाबाद-गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन-पानीपत जंक्शन होते हुए अंबाला कैंट जाएगी। इसकी वापसी भी इसी रास्ते होगी। अब तक यह ट्रेन नजीबाबाद, लक्सर, सहारनपुर, यमुना नगर जगाधरी होते हुए अंबाला कैंट पहुंचती थी।
विज्ञापन


कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस (12357) जो अब तक सहारनपुर-लक्सर होते हुए अंबाला कैंट पहुंचती थी वह भी इसी बदले रास्ते से चलेगी। 18 नवंबर से जालंधर सिटी-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस (22552) सहारनपुर नहीं जाएगी। 

इसे भी वाया अंबाला कैंट-पानीपत जंक्शन-दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद-मुरादाबाद होते हुए आएगी-जाएगी। इसके अलावा 18 नवंबर को अमृतसर-गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस (54542) अंबाला कैंट में एक घंटा रोककर चलाई जाएगी। इस ट्रेन के बरेली आने का समय 22.57 बजे निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें