मार्च में निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें
- 15655 कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस, 12491 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस दो मार्च, 15656 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-कामाख्या एक्सप्रेस पांच मार्च को भी निरस्त रहेंगी।
- 12210/09 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस तीन व चार, 12587/88 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस तीन व आठ मार्च, 15098/97 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस चार और छह, 15651/52 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस तीन व पांच मार्च को निरस्त रहेंगी।
छह ट्रेनों को रूट बदल, चार को तीन घंटे तक देरी से चलाया जाएगा
ब्लॉक के दौरान बरेली होकर गुजरने वाली छह ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया जाएगा। 12203-04 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ नौ से 17 फरवरी तक गोरखपुर, सीतापुर, शाहजहांपुर के रास्ते चलाई जाएगी। 12557-58 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस 15 से 18 फरवरी तक गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
14241-42 नौचंदी एक्सप्रेस 14 से 18 फरवरी तक लखनऊ, कानपुर, खुर्जा, हापुड़ के रास्ते चलाई जाएगी। इसके अलावा 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस 18 फरवरी को तीन घंटे, 15098 अमरनाथ एक्सप्रेस 90 मिनट देरी से चलाई जाएगी। 15075 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस 14 से 17 फरवरी तक तीन घंटे देरी से चलाई जाएगी। 13151-52 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 18 फरवरी और 15623 कामाख्या एक्सप्रेस 11 फरवरी को 30 मिनट देरी से चलाई जाएगी।