फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यात्रीगण कृपया ध्यान दें... इस माह वंदे भारत, राज्यरानी एक्सप्रेस समेत 46 ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Fri, 07 Feb 2025 06:46 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Train Cancelled News: जम्मूतवी और हरदोई-बालामऊ स्टेशन के बीच मसीत स्टेशन पर मेगा ब्लॉक के कारण अलग-अलग तारीखों में कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इससे रेल यात्रियों को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस माह ट्रेनों से लंबी दूरी की यात्रा कठिन होगी। जम्मूतवी और हरदोई-बालामऊ स्टेशन के बीच मसीत स्टेशन पर उच्चीकरण के कार्यों के बीच ब्लॉक के चलते शुक्रवार से ट्रेनों का निरस्तीकरण शुरू हो जाएगा। इस माह मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस, राज्यरानी एक्सप्रेस, बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस समेत 46 ट्रेनों को निरस्त किया गया है। मार्च में भी बरेली होते हुए गुजरने वाली 11 ट्रेनें निरस्त रहेंगी।

विज्ञापन


मेगा ब्लॉक के कारण निरस्त की गईं ट्रेनों में टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को रेलवे ने किराया रिफंड करना शुरू कर दिया है। कोहरे के कारण निरस्त की गईं जिन ट्रेनों का संचालन एक मार्च से शुरू होना था, उन ट्रेनों में भी कुछ का निरस्तीकरण बढ़ा दिया गया है। फरवरी में बड़ी संख्या में ट्रेनों को निरस्त किए जाने का असर शुक्रवार से रोडवेज बसों और बाकी नियमित ट्रेनों पर भी दिखना शुरू हो जाएगा।

फरवरी में ये ट्रेनें निरस्त
  • 22489-90 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस सात से 19 फरवरी, 22453-54 राज्यरानी एक्सप्रेस, 14235-36 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस, 15128-27 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 15011-12 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को 15 से 19 फरवरी तक निरस्त किया गया है।
  • 15655 कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस नौ, 16, 23 फरवरी, 15656 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-कामाख्या एक्सप्रेस 12,19, 26 फरवरी, 12491 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस नौ, 16, 23 फरवरी, 12492 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस सात, 14, 21 व 28 फरवरी, 15119-20 वाराणसी-देहरादून एक्सप्रेस 15 से 17 फरवरी तक निरस्त रहेंगी।
  • 15624-23 कामाख्या एक्सप्रेस 14 व 18 फरवरी, 13005-06 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस 12 से 18 फरवरी, 12355-56 पटना-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस 15 व 16 फरवरी, 22355-56 पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 17 व 18 फरवरी, 20939-40 साबरमती एक्सप्रेस 18 व 19 फरवरी को निरस्त रहेंगी।
  • 13307-08 गंगा सतलुज एक्सप्रेस 12 से 18 फरवरी, 12469-70 कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी सुपरफास्ट 19 फरवरी तक, 22445-46 कानपुर अमृतसर साप्ताहिक 18 फरवरी तक, 14004-03 मालदा टाउन एक्सप्रेस 13 से 18 फरवरी, 22541-42 वाराणसी-आनंद विहार गरीब रथ 16 व 17 फरवरी को नहीं चलाई जाएंगी।
  • 15002-01 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस 15 व 17 फरवरी, 15005-06 गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस 15 व 18 फरवरी, 13019-20 बाघ एक्सप्रेस 13 से 20 फरवरी, 12231-32 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 14 से 18 फरवरी, 15715-16 किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस 14 से 20 फरवरी तक निरस्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन

मार्च में निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें
  • 15655 कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस, 12491 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस दो मार्च, 15656 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-कामाख्या एक्सप्रेस पांच मार्च को भी निरस्त रहेंगी।
  • 12210/09 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस तीन व चार, 12587/88 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस तीन व आठ मार्च, 15098/97 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस चार और छह, 15651/52 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस तीन व पांच मार्च को निरस्त रहेंगी।
छह ट्रेनों को रूट बदल, चार को तीन घंटे तक देरी से चलाया जाएगा
ब्लॉक के दौरान बरेली होकर गुजरने वाली छह ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया जाएगा। 12203-04 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ नौ से 17 फरवरी तक गोरखपुर, सीतापुर, शाहजहांपुर के रास्ते चलाई जाएगी। 12557-58 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस 15 से 18 फरवरी तक गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर के रास्ते चलाई जाएगी।

14241-42 नौचंदी एक्सप्रेस 14 से 18 फरवरी तक लखनऊ, कानपुर, खुर्जा, हापुड़ के रास्ते चलाई जाएगी। इसके अलावा 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस 18 फरवरी को तीन घंटे, 15098 अमरनाथ एक्सप्रेस 90 मिनट देरी से चलाई जाएगी। 15075 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस 14 से 17 फरवरी तक तीन घंटे देरी से चलाई जाएगी। 13151-52 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 18 फरवरी और 15623 कामाख्या एक्सप्रेस 11 फरवरी को 30 मिनट देरी से चलाई जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें