फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कोर्ट में पेश नहीं हो रहे उत्तराखंड के कई तस्कर, होगी गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तराखंड के कई तस्कर बरेली पुलिस और कोर्ट के रिकॉर्ड में फरार चल रहे हैं। मादक पदार्थों की तस्करी में पकड़े गए ये आरोपी जमानत पर छूटे तो फिर कोर्ट में पेश ही नहीं हुए। बरेली पुलिस उत्तराखंड पुलिस की मदद से इन्हें गिरफ्तार करेगी। इसके लिए उत्तराखंड तक दबिश दी जा सकती है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के कप्तान की फिल्मी स्टाइल में फतेहगंज पश्चिमी में दबिश के बाद स्मैक तस्करों पर बरेली पुलिस की नजर भी टेड़ी हो गई है। स्मैक तस्करी से संबंधित सभी नए व पुराने मामलों में एसएसपी ने समीक्षा व सत्यापन का निर्देश दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वर्ष 2020 से 2024 तक बरेली पुलिस ने उत्तराखंड के 64 स्मैक तस्कर गिरफ्तार किए थे। जमानत के बाद इन सभी मामलों में कोर्ट में ट्रायल शुरू हुआ तो इनमें से 12 आरोपी कोर्ट में पेश ही नहीं हुए। ऐसे मामलों में कोर्ट की ओर से समय समय पर वारंट जारी कर पुलिस को सूचना दी गई। अब पुलिस इन सभी तस्करों की सूची तैयार कर रही है।
घोषित होगा इनाम
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि फरार तस्करों की गिरफ्तारी की जाएगी। वे नहीं मिले तो उनके वारंट जारी कराए जाएंगे। उन पर इनाम भी घोषित किया जाएगा। फिर भी नहीं मिलने पर उनकी तलाश में दूसरे प्रांतों तक टीम भेजी जाएगी। हालांकि, बरेली पुलिस संबंधित राज्य व शहर की पुलिस को सूचना जरूर देगी। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन

सीओ हाईवे ने शुरू की जांच
उत्तराखंड पुलिस के खिलाफ आठ तहरीर देकर फतेहगंज पश्चिमी के लोगों ने घरों में तोड़फोड़, मारपीट व अभद्रता का आरोप लगाया है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी मामलों में सीओ हाईवे नीलेश मिश्रा को जांच सौंप दी है। सीओ इन सभी शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज करेंगे। लोगों ने जो वीडियो व फोटो उपलब्ध कराए हैं, उनकी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें