फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जांच से छूटे बीस करोड़ के छोटे-बड़े कई स्ट्रक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचएआई मुख्यालय से आई टीम ने चार दिन तक की थी जांच
विज्ञापन

बरेली। एनएचएआई का भूमि अधिग्रहण घोटाला बड़ा हो सकता है। अब तक की जांच में 50 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है, लेकिन इसके सौ करोड़ होने का अंदेशा है। 20 करोड़ रुपये के कई ऐसे भुगतान सामने आ रहे हैं, जिनमें स्ट्रक्चर खड़ा करके रुपये निकाल लिए गए। वहीं, भूमि के श्रेणीकरण में बदलाव करके रुपये हड़पे जाने के मामले इससे अलग हैं। इसीलिए सबको जांच कमेटी गठित होने का इंतजार है।
विज्ञापन


एनएचएआई मुख्यालय से अगस्त के पहले सप्ताह में जिले में जांच टीम आई थी। चार दिन में जांच टीम ने करीब दस मामले पकड़े। यह सभी मामले स्ट्रक्चर खड़ा करके एक करोड़ रुपये से अधिक भुगतान हासिल करने से संबंधित थे। वहीं, 20 लाख से एक करोड़ रुपये तक के भुगतान वाले कई मामले होने की जानकारी भी सामने आ रही है। ऐसे मामलों को विस्तृत जांच के वक्त पकड़ा जा सकता है। कुछ मामलों में आर्बिटेशन भी दायर हुए हैं। अब तक सिर्फ बड़े घोटाले ही हाथ आए हैं। अधिकारियों की निगाह अब शासन स्तर से होने वाली जांच पर टिकी है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें