फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवीआरआई की लैब में तकनीकी गड़बड़ी से अटक गईं कई रिपोर्ट

विज्ञापन
आईवीआरआई - फोटो : सोशल नेटवर्क
विज्ञापन

पॉजिटिव निकले छह पूल में शामिल 24 लोगों के नहीं भेजे जा सके सैंपल
विज्ञापन

लैब में फिलहाल चल रही रिपेयरिंग, कल भेजे जा सकते हैं जांच को सैंपल

बरेली। महाराष्ट्र और जयपुर से लौटे 24 प्रवासियों के छह पूल की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके अलग-अलग सैंपल बुधवार को जांच के लिए आईवीआरआई नहीं भेजे जा सके। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के मुताबिक दो दिनों से आईवीआरआई की लैब में तकनीकी खराबी की वजह से नमूनों की जांच बाधित हो गई है। पहले भेजे गए कई सैंपल की भी रिपोर्ट नहीं आ सकी है। ऐसे में पूल में शामिल लोगों के सैंपल बृहस्पतिवार को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि बुधवार को 58 और नमूनों की रिपोर्ट आईवीआरआई से मिली जो निगेटिव है। उन्होंने बताया कि बानखाना, मीरगंज और सिरौली के संक्रमितों के परिजनों को क्वारंटीन किया गया है। उनके भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाने हैं। इसके अलावा पॉजिटिव निकले छह पूल में शामिल 24 प्रवासियों के अलग-अलग सैंपल जांच को भेजे जाने हैं। लैब में रिपेयरिंग का हवाला देते हुए आईवीआरआई लैब के नोडल अधिकारी ने दो दिनों तक बेहद जरूरी सैंपल ही जांच के लिए भेजने को कहा है क्योंकि पहले ही भेजे गए 178 नमूनों की रिपोर्ट अब तक नहीं मिल सकी है।

आईडीएसपी प्रभारी की फेसबुक पोस्ट.. मुझे मेरी टीम ने अकेला छोड़ दिया

बरेली। आईडीएसपी प्रभारी की ओर से फेसबुक पर शेयर की गई एक पोस्ट ने स्वास्थ्य विभाग में हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा है कि रात में उनकी टीम के साथियों और ड्राइवर ने अकेला छोड़ दिया है। वह काम न करें तो शहर के ज्यादा अस्पतालों की मोर्चरी में शव पड़े रहेंगे। कोरोना वायरस के सैंपल अलग करते समय वह आग से खेल रहे हैं। हालांकि बात की गई तो आईडीएसपी प्रभारी ने बताया कि उनकी टीम उनके साथ काम कर रही है मगर कई बार ऐसे हालात होते हैं जब खुद वह आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभाते हैं। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल ने पोस्ट की जानकारी होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि आईडीएसपी प्रभारी अकेले नहीं हैं। उनकी पूरी टीम मेहनत से काम कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें