फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई संस्थाओं ने भी मनाया क्रिसमस

Mon, 26 Dec 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Many institutions also celebrated Christmas - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिसमस का त्योहार शहर की कई संस्थाओं ने भी मनाया। वहीं कई मॉल वा दुकानें लाल और सफेद गुब्बारों से सजे नजर आए तो कोहाड़ापीर और सिविल लाइंस आदि के पेट्रोल पंस पर क्रिसमस ट्री खुशियों के त्योहार में रंग भरते दिखाई दिए।
विज्ञापन

खास तौर से महानगर राष्ट्रीय कौमी एकता संगठन की ओर से अध्यक्ष अफरोज मियां मुल्ला जी अपने साथियों के साथ क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च पहुंचे और पादरी से मिल कर क्रिसमस की बधाईयां दी। इसके बाद प्रभात फेरी में शामिल हुए। इसके बाद 25 मोमबत्तियां जला कर प्रभु यीशु को खिराजे अकीदत पेश किया। साथ ही यहां पर लोगों के बीच टाफी और गुलाब की कड़ी बांटी। साथ में शांतनु रोहतगी, हाजी नजमुल इस्लाम, सर्वेश कुमार मौर्य, सैफी उल्ला अंसारी, मोहम्मद फैजान, पवन कालरा आदि शामिल रहे। 
इसी तरह श्री विष्णु बाल सदन नरकुलागंज में क्रिसमस पर्व धूम धाम के साथ मनाया गया। इसमें प्रधानाचार्य ममता डबराल प्रभु यीशु के जीवन पर प्रकाश डाला। बच्चों ने कैरल गीत गाए। अंत में सेंटा क्लाज में बच्चों को उपहार बांटे। इसके अलावा रोटरी हैरीटेज ने वात्सल्य सेवा संस्थान के बच्चों के साथ क्रिसमस मनाया और बच्चों को ट्वीस्टर मशीन बांटी। इसमें मुख्य अतिथि रोटरी अंतरराष्ट्रीय के मंडलाध्यक्ष डा. रवि मेहरोत्रा रहे। प्रधानाचार्य चेतना सक्सेना ने आभार व्यक्त किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें