फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बहगुल नदी के कटान से करनपुर में कई घर गिरे

विज्ञापन
करनपुर गांव में कटान रोकने का प्रयास करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
बाढ़ खंड के एई और जेई पेड़ों की टहनियां काटकर कटान रोकने का करा रहे हैं प्रयास, लोगों में दहशत
विज्ञापन

मीरगंज। दो दिन पूर्व नदियों में आई बाढ़ से कटान तेज हो गया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मीरगंज तहसील क्षेत्र के गांव करनपुर में बहगुल नदी के कटान से दो घर नदी में समा चुके हैं। कई घर नदी के कटान पर खड़े हैं। बाढ़ खंड के अधिकारी मौके पर पहुंचकर पेड़ों की टहनियां लगाकर धार के बेग को कम करके कटान रोकने का प्रयास कर रहे हैं। नदी के कटान को देखते हुए गांव में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन पहले से ठोकरें लगा देता तो गांव में कटान नहीं हो पाता।
कई घरों को खाली कराया
नदी के किनारे खड़े दर्जनभर घरों को खाली करा दिया गया है, जिससे कोई जनहानि न हो सके। नदी में चाऊल सिंह एवं कमल सिंह के घर नदी में समा गई है। योगेन्द्र सिंह, विजय सिंह, प्रवेन्द्र सिंह, बबलू सिंह, अतेन्द्र सिंह और बीरेंद्र सिंह के घर नदी के किनारे पर आ गए हैं, जिन्हें खाली कराकर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। बाढ़ खंड के जेई पंकज कुमार एवं एई पुनीत कुमार सुबह दस बजे श्रमिकों के साथ गांव पहुंच गए। उन्होंने पेड़ों की टहनियों को काटकर प्लास्टिक की रस्सी से बांधकर नदी के किनारों पर लगा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



इस समय नदी में धार तेज है। कटान रोकने का स्थाई समाधान नहीं किया जा सकता, फिर भी बाढ़ खंड के अधिकारी मौके पर पेड़ों की टहनियों को काटकर नदी किनारे लगाकर कटान रोकने का प्रयास कर रहे हैं। जिलाधिकारी बरेली को करनपुर गांव के कटान को रोकने के लिए पत्र भेजा जा रहा है। नदी में पानी कम होने पर कटान रोकने का स्थायी समाधान किया जाएगा।

- तृप्ति गुप्ता, उपजिलाधिकारी मीरगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें