फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जहरीली गैस से फसल खराब होने की आशंका, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। बेहटालाल व इस्लामाबाद गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम नहने राम को ज्ञापन सौंपकर बताया कि दो दिन पहले जहरीली गैस के छोड़े जाने से उनकी फसल खराब हो गई है। उन्होेंने मामले की जांच कराकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। ग्रामीण ओमप्रकाश, रामकुमार, संजय कुमार, वीरेश संदेश ने एसडीएम को बताया कि उन्हें आशंका है कि उनके गांव के समीप स्थित खाद कारखाने से कोई जहरीली गैस निकली है। इस गैस से उनकी सैकड़ों बीघा जमीन में खड़ी फसल खराब हो गई है। ग्रामीणों ने खराब फसल का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने की बात कही है। एसडीएम नहने राम ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। ज्ञापन देने वालों में विनय पाल, दुर्गपाल, पुरूषोत्तम, ओमकार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें