फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गृहकर बकाए पर कई प्रतिष्ठान सील, दुकानदारों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गृहकर की वसूली के लिए प्रमुख सचिव नगर विकास की फटकार के बाद अब कर विभाग सक्रिय हो गया है। बृहस्पतिवार को निगम की टीम ने सील की कार्रवाई की। उन्होंने जोन दो के बांसमंडी में एक और सरायखाम में पांच दुकानें सील की। इसका विरोध हुआ।
विज्ञापन

जोन दो के राजस्व निरीक्षक व प्रभारी कर अधीक्षक जयप्रकाश राजपूत प्रवर्तन दल की टीम के साथ सरायखाम पहुंचे। वहां पर फर्नीचर और घड़ी की दुकानों का टैक्स बकाया होने पर सील करने की कार्रवाई की। इसके बाद बांसमंडी की एक दुकान को सील किया। इन बकायदारों पर 15.61 लाख रुपये बकाया है। इन प्रतिष्ठानों से अभी तक 3.36 लाख रुपये की ही वसूली हो सकी है। बांसमंडी में 5.12 लाख के बकाएदार नासिर अली की दुकान सील हुई है। उन्होंने अभी तक सिर्फ 1.13 लाख का ही कर जमा किया है। इसके अलावा सरायखाम में 1.75 लाख की बकायेदार शमीना खतून, 1.4 लाख की बकायदार मलका रानी, 7.69 लाख के बकायदार इम्तियाज अली की दुकानों को सील किया गया है।

अवकाश के दिन भी खुलेगा कार्यालय
कर वसूली में कम होने पर फटकार के बाद नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा है कि वित्तीय वर्ष के समापन में कुछ ही दिन बचे हैं। लक्ष्य के हिसाब से कम वसूली को देखते हुए मार्च में द्वितीय शनिवार व रविवार को भी संपत्ति कर विभाग समेत तमाम जोनल कार्यालय व कैश विंडो खुले रहेंगे। इसके अलावा कर अधीक्षक व राजस्व निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्र में वसूली का कार्य करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें