फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: यहां भी कई भवन आग के मुहाने पर, हो सकता है गुजरात-दिल्ली जैसा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में भी गुजरात (गेमिंग जोन में आग) और दिल्ली (बेबी केयर सेंटर में आग) जैसे हादसे हो सकते हैं। यहां भी कई आवासीय व व्यावसायिक आग के मुहाने पर हैं। कुछ दिन पहले ही महिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लग गई थी। यहां से रेफर करने के दौरान बच्चे की मौत भी हो गई थी। शहर में इस तरह के कई अन्य हादसे भी हुए हैं। इसके बाद भी कई भवनों में अग्नि सुरक्षा के समुचित इंतजाम नहीं हैं। अग्निशमन विभाग ने ऐसे ही 165 व्यावसायिक भवनों को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

शहर में बड़ी संख्या में व्यावसायिक भवन अग्निशमन विभाग की एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) के बिना ही संचालित हो रहे हैं। इनमें निजी अस्पताल, शॉपिंग मॉल, बड़े शोरूम व ऐसे भवन शामिल हैं, जिनमें व्यावसायिक गतिविधियां हो रही हैं। अब अग्निशमन विभाग ने इनसे स्पष्टीकरण मांगा है। इस महीने के अंत तक इन्हें विभाग में अपना जवाब दाखिल करना होगा कि आखिर इन्होंने अभी तक एनओसी क्यों नहीं ली? अग्नि सुरक्षा के मानक पूरे न करने पर क्यों न इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए?
कुलदीप गंगवार अस्पताल, ट्यूलिप ग्रांड के खिलाफ वाद दायर
बच्चों के रखरखाव और आग से बचाव का सही इंतजाम न होने पर डॉ. कुलदीप गंगवार अस्पताल ने कई नोटिस के बाद भी सुधार नहीं किया। सीएफओ के मुताबिक इस अस्पताल में निकास की व्यवस्था काफी खराब है। नवजात बच्चों को रखकर इलाज किया जाता है, इसके बावजूद प्रबंधन अग्निशमन इंतजामों को लेकर बेफिक्र है। सुधार की गुंजाइश न होने पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में वाद दायर किया गया है। आवासीय टाउनशिप ट्यूलिप ग्रांड में भी कई नोटिस के बाद मानकों को पूरा नहीं किया गया तो उसके प्रबंधन के खिलाफ भी वाद दायर किया गया है।
विज्ञापन

तंग रास्तों में फंसती है दमकल
शहर के पुराने इलाकों व बाजारों में अग्निकांड के दौरान दमकल स्टाफ को काफी समस्या पेश आती है। हाल ही में आला हजरत दरगाह के पास मन्नानी मियां के घर में सिलिंडर में आग लगी तो बिहारीपुर के तंग रास्तों में दमकल की गाड़ी फंस गई। किसी तरह उस गाड़ी को वापस ले जाया गया। फिर बाइक और छोटी गाड़ियों में लगे पंप के सहारे आग बुझाई गई। इसी तरह कुतुबखाने से सटी आर्य समाज गली, कटरा मानराय का कपड़ा मार्केट, शास्त्री नगर के दवा मार्केट में संकरी गलियों में बड़े शोरूम व गोदाम हैं। यहां अग्निशमन उपाय करना बेहद चुनौतीपूर्ण है।
वर्जन
डॉ. कुलदीप गंगवार के अस्पताल व ट्यूलिप ग्रांड की व्यवस्थाओं में सुधार न होने पर वाद दायर किया गया है। इस मामले में कोर्ट के स्तर से कार्रवाई की जाएगी। 165 व्यावसायिक भवनों को नोटिस जारी किया गया है। इनमें शॉपिंग मॉल से लेकर अस्पताल तक शामिल हैं। सात दिनों में जवाब न मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। - चंद्रमोहन शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें