फरीदपुर। राजकीय हाईस्कूल शिवपुरी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रो. डॉ. श्याम बिहारी लाल ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। बच्चों के द्वारा मेले में लगाई गई प्रदर्शनी में मॉडल्स एवं करियर पथ को प्रस्तुत किया गया।
विधायक ने बच्चों के लिए उपयोगी विभिन्न करियर कार्ड्स की बुकलेट का विमोचन किया और अपने संबोधन में कहा कि सभी गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी विषय की ईमानदारी से शिक्षा प्राप्त करने के साथ अपने आचरण को अच्छा बनाएं। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ. दीपा काला ने बच्चों को अनेक ऐतिहासिक संस्मरणों के आधार पर जीवन में सफलता प्राप्त करने के मंत्र दिए।
जिला अस्पताल बरेली के आयुष विभाग से आए प्राकृतिक चिकित्सा के विशेषज्ञ डॉ. अरविंद कुमार पाण्डेय ने जीवन में प्राकृतिक चिकित्सा के महत्त्व का प्रतिपादन करते हुए इसमें करियर निर्माण के विकल्पों से अवगत कराया। हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। संवाद