फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अंडर-10 के बालक वर्ग में मनप्रीत, ऋषभ, शहजिल और श्रेयांश को स्वर्ण

Tue, 26 May 2026 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और विभिन्न क्षेत्रों को एक साझा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से बीइंग अलाइव फाउंडेशन की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में खेल, महिला सशक्तीकरण, शिक्षा और सामाजिक सम्मान को एक मंच पर लाकर एक अनूठी मिसाल पेश की गई।
विज्ञापन

इसी कार्यक्रम के हिस्से के रूप में बीइंग अलाइव इंटर-स्कूल जूडो प्रतियोगिता का भी शुभारंभ हुआ। लीग में बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, कासगंज और कानपुर सहित विभिन्न जिलों के कुल 125 जूडो खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता के अंडर-10 बालक वर्ग में मनप्रीत मौर्या, ऋषभ यादव, शहजिल और श्रेयांश अग्रवाल ने सोने का तमगा हासिल किया। इसी आयु वर्ग की बालिकाओं की प्रतियोगिता में अराध्या और उन्नति ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। अंडर-12 बालक वर्ग में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इसमें यश, सम्राट, समीर, मुस्तफा, आतिफ, समीर लव और अयान ने अपनी श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता। इसी आयु वर्ग की बालिकाओं में अनम, अविका और आरजू ने भी सोने का तमगा हासिल किया।
विज्ञापन


अंडर-14 बालक वर्ग में राहुल यादव, सुधांशु, खुद यादव, राकिम और प्रतीक यादव ने स्वर्ण पदक जीता। कैडिट बालक वर्ग में प्रियांशु, माधव, नवीन, तरुण और वीर ने सोने के पदक पर कब्जा किया। बालिका वर्ग के अन्य मुकाबलों में प्रियंका, अवनी और नित्या ने सोने का तमगा हासिल किया।
कैडिट बालिका वर्ग में कांटे की टक्कर देखने को मिली। निहारिका, करिश्मा, लक्ष्मी, नम्रता, खुशबू, प्रगति, किरनदीप और त्रिशा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
इससे पहले मुख्य अतिथि मेयर उमेश गौतम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि चेयरमैन कंबर ऐजाज, फाउंडेशन की प्रेसिडेंट डॉ. सबीन अहसन, डॉ. अमीद मुराद, कोच शादाब आलम मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें