बरेली में 39वीं परिषदीय जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को बीसलपुर रोड स्थित एक निजी स्कूल में किया गया। इसमें जनपद के सभी ब्लॉकों के प्राथमिक व जूनियर स्तर के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। बैडमिंटन बालिका वर्ग में शेरगढ़ प्रथम, क्यारा द्वितीय व बालक वर्ग में शेरगढ़ प्रथम, नवाबगंज द्वितीय रहा।
योग बालिका वर्ग में मझगवां ने पहला, बिथरी ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में फरीदपुर प्रथम व मझगवां द्वितीय रहा। पीटी में नवाबगंज प्रथम, क्यारा द्वितीय स्थान पर रहे। एकांकी में क्यारा प्रथम, मझगवां द्वितीय, लोकगीत में शेरगढ़ पहले, क्यारा दूसरे स्थान पर रहा। टेबल टेनिस बालिका वर्ग में शेरगढ़ प्रथम, नवाबगंज द्वितीय व बालक वर्ग में नवाबगंज पहले, शेरगढ़ दूसरे स्थान रहा।
जूनियर वर्ग 600 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में आलमपुर ने पहला, बिथरी ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में आलमपुर प्रथम, फरीदपुर द्वितीय पायदान पर रहा। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मझगवां पहले, शेरगढ़ दूसरे स्थान पर रहा। 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में भोजीपुरा ने पहला, मझगवां ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में आलमपुर ने प्रथम, मझगवां ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में शेरगढ़ पहले, बिथरी दूसरे स्थान पर व बालक वर्ग में आलमपुर पहले व मझगवां दूसरे स्थान पर रहा। प्राथमिक स्तर पर 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मझगवां ने पहला, भोजीपुरा ने दूसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में क्यारा प्रथम, बिथरी द्वितीय रहा।
100 मीटर में भोजीपुरा प्रथम, शेरगढ़ द्वितीय रहा। वहीं, 50 मीटर में क्यारा ने पहला व मझगवां ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इससे पहले डीएम रविंद्र कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शेरगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सुंदर गौटिया व अकलाबाद के बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधान में झांकी प्रस्तुत की।