फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़कों पर उठे मैनहोल के ढक्कन वाहन चालकों के लिए बन रहे मुसीबत

Tue, 16 Apr 2024 05:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के विभिन्न मार्गों पर मैनहोल के ऊंचे-नीचे ढक्कन वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। कहीं सीवर लाइन के मैनहोल का ढक्कन सड़क से ऊंचा है, तो कहीं सड़क ऊंची है। इसकी वजह से यहां से गुजरने वाले दो और चार पहिया वाहनों की रफ्तार पर बार-बार ब्रेक लगता है। कई बार दो पहिया वाहन सवार हादसों का शिकार भी हो चुके हैं। इसके बावजूद पीलीभीत रोड, राजेंद्र नगर, प्रेमनगर और रामपुर बाग जाने वाली सड़कों पर इस समस्या से निजात दिलाने के लिए जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


पीलीभीत रोड पर महानगर से सेटेलाइट की ओर आने वाली सड़क की दूरी लगभग चार से पांच किमी. की है। इस बीच हर 30 से 40 मीटर दूरी पर सीवर लाइन के मैनहोल बीच सड़क पर बने हुए हैं, लेकिन ये सड़क के लेवल में नहीं हैं। वर्ष 2023 में इस सड़क पर सीवर लाइन बिछाने का कार्य किया गया था। इसके बाद सड़क तो बन गई, लेकिन मैनहोल के ढक्कन ऊंचे-नीचे हो गए। अब सड़क निर्माण में हुई लापरवाही का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है।
यही हाल अन्य इलाकों का भी है। कहीं-कहीं तो मैनहोल के ढक्कन चार से छह इंच तक सड़क से ऊपर हैं और कहीं इतने ही इंच सड़क से नीचे हैं। बरसात के समय जलभराव में वाहन चालकों को ये नहीं दिखते, इसकी वजह से कई बार दो पहिया सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं। ये समस्या कई नई बन रहीं सड़कों पर भी है। वहां भी सड़क और सीवर के ढक्कन को लेवल में नहीं लाया जा रहा है।
विज्ञापन


जरा सी चूक होने पर हो रहे हादसे

राजेंद्रनगर के कारोबारी राकेश ने बताया कि सड़क पर सीवर लाइन बिछाने का कार्य डेढ़ वर्ष पूर्व किया गया था। अब तक सीवर के उठे हुए ढक्कनों को लेवल में नहीं लाया गया है। इस वजह से जरा सी चूक होते ही शाम के समय दो पहिया चालक चोटिल हो जाते हैं।

कई बार ई-रिक्शा पलटते बचा

प्रेमनगर निवासी राजकुमार ने बताया कि सीवर लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क पर अब तक चैंबर के ढक्कनों के लेवल में नहीं किया गया है। एक गड्ढ़ा तो ऐसा है कि जहां कई बार ई-रिक्शा पलटने से बचा है। दो पहिया चालक तो आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

सड़क दबने से ऐसा हो गया होगा। मेरे संज्ञान में ऐसा नहीं आया है। इसको मैं स्वयं मौके पर जाकर चेक करूंगा। अगर सीवर के ढक्कन से समस्या है तो इसको तुरंत ठीक कराने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रमोद वर्मा, अपर अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें