फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सेटेलाइट बस अड्डे पर लोगों को दुखी कर रहे मंगलामुखी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेटेलाइट से पीलीभीत बाईपास और बरेली कॉलेज रोड पर रात में मंगलामुखी का आतंक रहता है। कुछ मंगलामुखी समूह में घूमते रहते हैं। मौका मिलते ही ये किसी को भी घेरकर अपना शिकार बना लेते हैं। सोमवार रात कुछ मंगलामुखी ने एक टेंपो ड्राइवर की पिटाई की। बुधवार को इसका वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन

वीडियो में मंगलामुखी एक टेंपो ड्राइवर की बेल्ट से पिटाई करते दिख रहे हैं। ड्राइवर बचाव की कोशिश कर रहा है, लेकिन मंगलामुखी लगातार उसे पीट रहे हैं। बताया जा रहा है कि किन्नर इस टेंपो ड्राइवर को फ्री में ले जाना चाहते थे, जिसके लिए वह तैयार नहीं था।
मंगलामुखी अक्सर इसी तरह सेटेलाइट तिराहे के पास दबंगई दिखाते हैं। वह बस अड्डे के आसपास यात्रियों से अभद्रता करते हैं। वाहन चालकों और दुकानदारों से भी मारपीट करते हैं। पुलिस छोटा मामला मानकर शिकायतों से पल्ला झाड़ लेती है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


देह व्यापार के लिए बदनाम हैं कुछ मंगलामुखी

सेटेलाइट के आसपास घूमने वाले मंगलामुखी देह व्यापार कराने के लिए बदनाम हैं। टेंपो व अन्य वाहनों में कुछ मंगलामुखी शाम ढलते ही सक्रिय हो जाते हैं। वह ठेलों व दुकानों के पास लड़कियों के वेश में घूमकर ग्राहकों को फंसाते हैं। ग्राहक फंसने पर यह लोग उससे वसूली करते हैं और मनमाफिक रकम न देने पर अभद्रता व मारपीट करते हैं। रात तीन बजे तक इनका धंधा चलता है।
लक्जरी कारों से ले जाते हैं रईसजादे
भड़काऊ पोशाकों में लड़की बनकर घूमने वाले यह मंगलामुखी सेटेलाइट तिराहे से जंक्शन तक धमाल मचाते हैं। इनके पहनावे और हरकतों की वजह से परिवार के साथ खड़े यात्री असहज हो जाते हैं। लक्जरी कारों से शहर के बड़े घरानों के लड़के आकर इन्हें साथ ले जाते हैं।
वाहनों में करते हैं जबरन उगाही
मंगलामुखी के कुछ गैंग बसों व डग्गामार वाहनों में घुसकर उगाही करते हैं। यात्रियों से मनमाफिक बधाई न मिलने पर ये अश्लील हरकतें करते हैं। यात्रियों से अभद्रता भी आम बात है। कई चालक व परिचालक भी परिवहन निगम के अधिकारियों को लिखित में इनके खिलाफ शिकायत दे चुके हैं।
वर्जन
मंगलामुखी का उत्पात ज्यादा होने की शिकायत है तो पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी। अंग प्रदर्शन, देह व्यापार, मारपीट या जबरन वसूली जैसी शिकायतों की पुष्टि हुई तो दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - राहुल भाटी, एसपी सिटी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें