फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 30 सितंबर तक चलेगी टनकपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर रेल मंडल ने टनकपुर-मथुरा और इज्जतनगर-टनकपुर के बीच स्पेशल ट्रेनों के संचालन को दो माह बढ़ा दिया है। 31 जुलाई तक चलाई गईं ये दो जोड़ी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें अब 30 सितंबर तक चलाई जाएंगी। यात्री सुविधाओं को देखते हुए रेलवे ने 05062/05061 टनकपुर-मथुरा और 05042/05041 टनकपुर-इज्जतनगर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया था। इन ट्रेनों का संचालन 31 जुलाई तक होना था। इस रूट पर अब भी यात्रियों की अच्छी संख्या है। ऐसे में इन ट्रेनों की संचालन अवधि को बढ़ाया गया है। ट्रेनों की संरचना, संचालन का समय और ठहराव पूर्ववत रहेंगे। 05062/05061 टनकपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन का अप-डाउन में प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार को संचालन किया जाएगा। 05042/05042 टनकपुर-इज्जतनगर स्पेशल ट्रेन का संचालन अप-डाउन में प्रत्येक बुधवार और रविवार को किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें