फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly : स्पा मैनेजर का अपहरण- एंटी करप्शन टीम बता आरोपियों ने मारा छापा, सच्चाई निकली कुछ और...तीन गिरफ्तार

Sun, 27 Aug 2023 05:51 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

एंटी करप्शन की टीम बनकर पहुंचे आरोपी स्पा सेंटर के मैनेजर को कार में डालकर ले गए। बाद में फोन कर रंगदारी मांगी। सूचना पर पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के डीडीपुरम में स्पा सेंटर पर कार सवार लोगों ने खुद को भारत सरकार की एंटी करप्शन टीम बताकर छापा मारा। मैनेजर को कार में डालकर ले गए और दो लाख रुपये बतौर घूस मांगे। मोबाइल फोन पर कई दौर की वार्ता के बाद भी जब रुपये नहीं मिले तो एसएसपी के कैंप कार्यालय जाकर घटनाक्रम को मोड़ने की कोशिश की गई। पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले आई। महिला समेत तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को नोटिस तामील कराकर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


वाराणसी के थाना सिंगरा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने प्रेमनगर थाने में शाम को तहरीर दी कि वह डीडीपुरम में द रिलैक्स स्पा सेंटर संचालित करती है। इसमें विजय मैनेजर के तौर पर काम करते हैं। बताया कि शनिवार दोपहर ढाई बजे उनके सेंटर पर एक कार में सवार सात लोग आए। इन्होंने खुद को एंटी करप्शन टीम बताकर चेकिंग की। सही रिपोर्ट देने के बदले दो लाख रुपये की मांग की। 

मना किया तो उनके मैनेजर विजय कुमार को अपनी कार में डालकर ले गए। महिला ने बताया कि कुछ देर बाद इन लोगों ने उन्हें कॉल करना शुरू किया। दो लाख से लेकर 30 हजार रुपये तक आ गए। कहा कि रुपये न देने पर सेंटर बंद कराकर जेल भिजवा देंगे। विजय से भी कॉल पर बात कराई और कहलवाया कि 30 हजार रुपये दे दो। विजय की बातों से उन्हें अहसास हुआ कि वह खतरे में है। तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

आरोपियों ने कहा- प्रेमनगर पुलिस नहीं करती कार्रवाई

आरोपियों को जब महिला के थाने जाने की जानकारी हुई तो वह एसएसपी कैंप कार्यालय पहुंच गए। वहां पीआरओ को बताया कि प्रेमनगर थाना पुलिस शिकायतों के बाद भी स्पा सेंटर बंद नहीं करा रही है तो वे मैनेजर को पकड़ लाए हैं। मामला अधिकारियों की जानकारी में आने पर प्रेमनगर पुलिस कैंप कार्यालय जाकर महिला सहित दो लोगों को थाने ले आई। विजय भी यहीं मिल गया जबकि चार आरोपी भाग निकले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शाहजहांपुर व बदायूं के बताए जा रहे आरोपी

पकड़े गए आरोपियों में शाहिद और अभिषेक शाहजहांपुर के व पिंकी नाम की महिला बदायूं की निवासी बताई जा रही है। इनके साथी शाहिद व तीन अन्य का अभी पता नहीं चल सका है। इन्होंने मीडिया को सफाई दी कि एंटी करप्शन ब्यूरो के नाम से उनका एनजीओ है जो भ्रष्टाचार जैसे मामलों में निगरानी कर कार्रवाई कराता है। कहा कि फिजूल फंसाया जा रहा है, जबकि पुलिस स्पा वालों से मिली है।
विज्ञापन

प्रेमनगर थाने के इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। बाकी की जानकारी जुटा रहे हैं। मामला सात साल से कम सजा का है तो नियमानुसार नोटिस तामील कराकर छोड़ा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें