बरेली। ठाकुरजी महाराज मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास आचार्य मुकेश मिश्रा ने कहा कि मनुष्य को किसी का अपमान नहीं करना चाहिए और न ही किसी का बुरा करना चाहिए। अपने कर्म का फल हमें इस जीवन में अवश्य भोगना पड़ेगा। हमें अपनी सोच हमेशा सकारात्मक रखनी चाहिए। ईश्वर आपका हृदय देखता है चेहरा नहीं। कथा के दौरान श्रीकृष्ण की माखन चोरी लीला का वर्णन किया गया। कथा के बीच में भजनों पर भक्त जमकर झूमे। पंडाल में हरिनाम और श्रीकृष्ण की जयकारों से गूंज उठे। इस दौरान गिरिजा किशोर गुप्ता, नरेश पांडे, अनुज गुप्ता, विजय गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद