बरेली। अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से सात नाथ मंदिरों के अलावा मोहल्लों में बने प्राचीन नाथ मंदिर में आरती का आयोजन किया जा रहा है। संगठन के मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक ने बताया कि बरेली की पहचान नाथ मंदिरों से है। लेकिन, शहर के मोहल्लों में बने शिव मंदिरों पर भक्तों का ध्यान नहीं जाता। सावन से पहले ऐसे मंदिरों में आरती का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को सुभाषनगर स्थित शिव मनोकामना मंदिर में आरती की गई। भाेले बाबा के जयकारों से मंदिर गूंज उठा। आरती में बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। संवाद